गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

तो लड़कियों इस वेलेंटाइन इश्क का रिश्क लीजिए जरा?

शिव ओम गुप्ता

मुझे नहीं समझ आता है कि एक लड़की अपने प्रेम का इजहार करने में पहल क्यों नहीं करती हैं अगर वो सचमुच प्रेम, मोहब्बत और इश्क में विश्वास करती हैं?
क्या लड़कियां डरती हैं कि लड़का मुकर गया तो, लड़के ने इनकार कर दिया तो और लड़के ने दुत्कार दिया तो क्या होगा?
कुछ भी हो? इश्क के इजहार और उसके रिश्क की स्यापा लड़के ही हिस्से क्यों? भई इश्क के इजहार में लड़कियों से लड़कों को पिटते बहुत बार देखा है, लेकिन रिश्क हमेशा लड़के लेते हैं?
जबकि लड़कियां अगर इश्क में रिश्क लेती हैं तो कसम कलकत्ते की, कि लड़का इनकार भी इजहार वाले अंदाज में करेगा यानी प्यार से करेगा। कम से कम लड़कियों को चप्पल, जूते और थप्पड़ की गूंज तो गालों और कानों में नहीं सुननी पड़ेगी।

लड़कियों के इश्क को इजहार की पहल करने से लड़कियों को फायदे हैं, वह भी एक नहीं दो-दो?
पहला, लड़कियों द्वारा मनपसंद लड़के को प्रेम का इजहार किये जाने से प्रेम त्रिकोण का खतरा कम हो जायेगा। दूसरा, लड़कियों को मनपसंद लड़का खोने की संभावना, आशंका और उम्मीद भविष्य में नहीं रहेगी।
क्योंकि हर शादी-शुदा लड़की महीने में एक बार तो अपने पति को यह सुना ही देती है कि "मेरी तो किस्मत फूटी थी, जो तुम्हारे गले बंध गई, वरना मेरे लिए तो लड़कों की लाइन लगी हुई थी"
तो पहल एक और फायदे अनेक हैं इस फार्मूले के? इसलिए इस बार वेलंटाइन डे को लड़कियों को रिश्क लेकर अपने इश्क के इजहार की पहल कर लेनी चाहिए।

क्योंकि लड़की के इजहार से लड़कों द्वारा दुत्कार और पिटने का खतरा जहां बिल्कुल नहीं है, दूसरे शादी के बाद जीवन में कभी अफसोस भी नहीं रहेगा कि लाइन में कोई और नहीं, सिर्फ पति परमेश्वर खड़े थे, वो पति जो भी हो, क्लास के पहले बेंच लड़का या आखिरी बेंच का?
‪#‎ValentineDay‬ ‪#‎Love‬ ‪#‎Proposal‬ ‪#‎Ishq‬

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें