शनिवार, 6 दिसंबर 2014

शुक्रिया! पूजा-आरती, तुमने लड़कों को पीड़ित बना दिया?

चलो, एक बार मान भी लें कि #रोहतक की #दबंग लड़कियों ने बस की सीट के लिए लड़कों की पिटाई की होगी और जबरन #वीडियो भी बनाया होगा.. तो?

याद कीजिए, एक वो दौर जब #हरियाणा में हर दिन लड़कियों से #बलात्कार की खबरें अखबारों और न्यूज चैनलों की सुर्खियां में होती थीं और हम सोचते थे कि लड़के कितने जंगली और खूंखार होते होंगे?

लेकिन रोहतक की पूजा और आरती की कहानी बता रही है कि इन दोनों ने सड़कों पर चल रहें लड़कों के बीच कैसा खौफ भर दिया है, लड़के बलात्कार के बारे में सोचना तो छोड़ो, जान बचा कर भागने को मजबूर दिखाई दे रहें हैं?

नि:संदेह यह एक सामाजिक बदलाव है, जिसमें #पुरुष सत्तात्मक #समाज में पहली बार पुरुष को (लड़का) पीड़ित और निर्दोष के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है...यह पुरुषों के लिए हास्यास्पद है, लेकिन स्त्री समुदाय के लिए गर्व का विषय है!

यह घटना एक बेहतर सामाजिक बदलाव का द्योतक है, जिसे महिलाओं की स्थिति-परिस्थिति और उनके सुनहरे भविष्य का परिचायक कहा जा सकता है!

पहली बार ऐसा हुआ है जब लड़के गिड़गिड़ा रहें हैं और लड़कियां छाती चौड़ी करके धौंस जमाती हुई देखी जा रहीं हैं वरना किसी ने देखा था ऐसा नजारा?

टीवी चैनलों का पूरा का पूरा फ्रेम बदला हुआ है, जहां पीड़ित फ्रेम में पहले लड़कियां होती थीं वहां अब लड़के खड़े हैं और जहां लड़के खड़े होते थे आज उक्त फ्रेम में दबंग लड़कियां खड़ी हैं!

क्या नजारा है, अद्भुत-अविस्मरणीय! यह घटना अब उन सभी लड़कियों को हिम्मत देगा कि कमजोर और लाचार होकर #अत्याचार सहने के बजाय अब वो भी लड़कों को मुंहतोड़ जबाव दे सकती हैं और लड़कों को उनकी जगह दिखा सकती है!

मैं पूजा और आरती का स्वागत करता हूं और चाहता हूं कि देश की हर लड़की पूजा और आरती से प्रेरित होकर हर छेड़छाड़ और #शोषण का #प्रतिरोध करें और लड़कों के अक्ल को ठिकाने लगाए!

दो राय नहीं कि पूजा और आरती देश के लिए एक प्रेरणा बन कर उभरी हैं और दोनों ने अपने बूते लड़कों की पिटाई करके उन सभी लड़कियों को यह संकेत और संदेश दिया है कि लड़कों की #टीजिंग और #छेड़छाड़ का जबाव दिया जा सकता है!

तो लड़कियों आगे बढ़ो और हल्ला बोल दो उन लड़कों पर जो आपको अब तक परेशान करते आ रहें है या तंग करने की मंशा से आगे-पीछे मंडरा रहें है!

शुक्रिया! पूजा और आरती, तुमने जो किया है उससे पूरी नारी जगत का उत्थान और बदलाव जरूर होगा...एक बार और धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें