मंगलवार, 3 नवंबर 2015

कांग्रेस समझती है कि असहिष्णुता (डर की राजनीति) फिर उन्हें सत्ता दिलायेगी?

शिव ओम गुप्ता
मैडम सोनिया जी, देश आपकी घटिया राजनीति को समझ रहा है। देश को पता चल चुका है कि मोदी सरकार के विकासोन्मुख कामकाज से कांग्रेस कितने फस्ट्रेशन से गुजर रही है।
देश यह भी समझता है कि कांग्रेस के पास करने और कहने को अभी कुछ नहीं है, क्योंकि जो पार्टी पिछले 60 वर्षों में देश के लिए कुछ नहीं कर सकी, वह आगे क्या करेगी?
अच्छा है कि असहिष्णुता (Intolerance) का हवाई पुल बना लिया है, इससे अब जल्द ही आपको यह भी एहसास हो जायेगा कि देश में कितने कांग्रेस भक्त और गांधी परिवार प्रेमी बचे हुए हैं जो विकास के बजाय कांग्रेसी विनाश के पैरोकार है।
मैडमजी, हाथ-पांव समेटने का वक्त आ गया है अब? याद रखिये, यह देश अब उतना मूर्ख और भावुक नहीं रहा, जितना पहले रहा था, देश का हर नागरिक अब विकास के प्रति अधिक संजीदा है और उसी ओर देख रहा है।
बदलना है तो खुद को बदलिए और कांग्रेस की आइडियोलॉजी को बदलिए, जो सिर्फ सत्ता में आते ही सिर्फ अपना विकास करना जानती है और सत्ता से दूर होते फस्ट्रेशन में चली जाती है और ऐसे ऊल-जुलूल मूर्ख बनाने वाले असहिष्णुता वाले मुद्दे बनाने की कोशिश करती है, जिनका भारत जैसे सहिष्णु देश में अस्तित्व ही नहीं है।
हिंदुस्तान की सहिष्णुता ही है कि बहुसंख्यक होते हुए भी हिंदू सब के साथ प्रेम और सद्भाव से सदियों से रहता आया है, जिसके लिए हिंदू को किसी राजनीतिक पार्टी से सीखने की जरूरत नहीं है, कम से कम कांग्रेस जैसी पार्टी से तो बिल्कुल नहीं, जिसने सत्ता सुख के लिए और सत्ता हासिल करने के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रुप से देश को दंगों और फसादों में ढकेलती रही है।
‪#‎SoniaGandhi‬ ‪#‎Fake_Intolerance‬ ‪#‎Modi‬

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें