बुधवार, 4 नवंबर 2015

क्या भारत में मुस्लिम अरब या खाड़ी देशों से आये हैं?

जिस दिन भारतीय मुस्लिम यह स्वीकार कर लेंगे कि वो मुस्लिम बाद में पहले भारतीय है, उस दिन से उनका राजनीतिक इस्तेमाल भारत में बंद हो जायेगा। यह देश जितना हिंदू का है उतना ही मुस्लिम का है। कौन किस धर्म में आस्था रखता है या नहीं इससे उसकी भारतीयता में कोई कमी नहीं आती है। 
क्योंकि भारत में रह रहे मुस्लिम अरब अथवा खाड़ी देश से पलायन करके भारत में नहीं बसे हैं। यह अकाट्य सच है कि सभी भारत-पाकिस्तान में रह रहे मुस्लिम और उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं, जिन्हें कभी मुस्लिम आक्रमणकारियों ने जबरन मुस्लिम बना दिया था,यह सच सभी भारतीय मुस्लिम जानते भी हैं।
भारतीय संस्कृति या हिंदू संस्कृति में सहिष्णुता स्वायत्य रुप से विद्यमान है, जिसमें सभी धर्म, संस्कृति और पंथ को मानने वालों का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले राजनीतिक मुस्लिमों को डराकर और उनमें असुरक्षा की भावना भड़काकर सदा अपनी रोटियां सेंकी है और मुस्लिम हमेशा ठगा गया है।
‪#‎Muslim‬ ‪#‎Hindu‬ ‪#‎Intolerance‬ ‪#‎Insecurity‬ ‪#‎Congress‬ ‪#‎VoteBank‬

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें