रविवार, 12 अप्रैल 2015

एक पोर्न स्टार को आदर्श बनाने पर क्यों तुला है ABP न्यूज चैनल?

ABP न्यूज चैनल में काम करने वालों कर्ताधर्ताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी लगती है। एक ऐसे व्यक्तित्व को व्यक्ति विशेष का तमगा दे दिया है, जिसके बारे में चर्चा करने मात्र से हमें एक ऐसी इंडस्ट्री के बारे में चर्चा करनी पड़ती है, जिसके बारें में शायद ही कोई घर-परिवार की सदस्य अपने संबंधियों के बीच खुलकर चर्चा कर पायें!

कोई क्या करता है, यह व्यक्ति विशेष की व्यक्तिगत पसंद होती है, किसी को इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन महज भारतीय होने के करण किसी पोर्न स्टार को महिमामंडित करके लोगों के घरों में पहुंचा देना एक सामाजिक अपराध है।

ABP चैनल एक पोर्न स्टार के कहानी के जरिये क्या संदेश देना चाहती थी?

एक पोर्न स्टार को लोगों का रोल मॉडल बनाने पर क्यों अमादा है ABP चैनल?

एक पोर्न स्टार के संघर्ष से क्या लेना-देना है हमारे समाज का?. (पोर्न मजबूरी का पेशा नहीं)

क्या चैनल भारत में पोर्न इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए पोर्न स्टार का महिमा मंडन कर रहा है?

वेश्वावृति जैसे दंश से पहले ही अभिसप्त हमारे समाज में एक कोढ़ है, जहां लड़कियों को जबरन घसीटा जाता है?

क्या चैनल पोर्न इंडस्ट्री को एक अवसर के रुप में भारत में परोसने व दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा है?

ABP चैनल की बौद्धकिता के दर्शन तो हो गये, जो टीआरपी के ईंधन से संचालित होते है, लेकिन क्या चैनल को समीज के जिम्मेदारी सिखाने के लिए भारत की आईबी मिनिस्ट्री कुछ करेगी, यह अधिक महत्वपूर्ण है।

सरकार को तुरंत चैनल को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहिए और चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए!

#ABPNews #NewsChannel #IBMinitery #PornStar #SunnyLeone

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें